WPL 2024: जल्दबाज़ी करना शेफाली को पड़ा भारी, इस्माइल ने इस तरह बनाया अपना शिकार, देखें Video
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को शानदार गेंद डालते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। ये इस्माइल का WPL 2024 का डेब्यू मैच था। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु स्टेडियम में खेले जा रहे इस…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को शानदार गेंद डालते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। ये इस्माइल का WPL 2024 का डेब्यू मैच था। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ( Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का तीसरा ओवर करने आयी शबनीम इस्माइल ने पहली गेंद लेंथ पर डाली जो एंगल बनाते हुए मिडिल और ऑफ स्टंप पर थी। शेफाली ने इस गेंद को अक्रॉस जाकर खेलने की कोशिश की और पूरी तरह से चूक गयी। वहीं गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर जाकर लग गयी। शेफाली मात्र 1(8) रन बनाकर आउट हो गयी। वो बड़ा शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रही थी और इसी वजह से उन्होंने अपना विकेट खो दिया।
CASTLED!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 23, 2024
Shabnim Ismail with a spectacular delivery to claim the first wicket of Season 2#TATAWPL | #MIvDC | @mipaltan pic.twitter.com/H7TBL0Klre