WTC Final: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया ICC WTC फाइनल 2023 की ट्रॉफी का अनावरण
WTC Final: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया। ट्रॉफी के अनावरण का इवेंट भारत में ही हुआ, पोंटिंग आईपीएल के कारण भारत में ही है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे…
WTC Final: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया। ट्रॉफी के अनावरण का इवेंट भारत में ही हुआ, पोंटिंग आईपीएल के कारण भारत में ही है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
बता दे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून के बीच लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले के लिए एक दिन का रिज़र्व डे भी रखा गया है। ये डब्लूटीसी फाइनल का दूसरा सीजन है, इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।