यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसकी एक झलक उन्होंने रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दिखाई। उन्होंने पहली पारी में 117 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वो अब तक इस सीरीज में सात पारियों में 618 रन बना चुके हैं। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 602 रन बनाने के भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वो विराट कोहली द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में बनाये गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।
विराट के नाम एक टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के 2016 के भारत दौरे के दौरान, कोहली ने 655 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले थे। जायसवाल को कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 38 और रन बनाने की जरूरत है। इन 38 रनों को वो दूसरी पारी में बना सकते है। रांची टेस्ट में इंग्लैंड पहली पारी में 104.5 ओवरों में 353 पर सिमट गया था। वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 73 ओवर में 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए है।