भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने खिताब के बचाव की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने शनिवार को पूल ए के मुकाबले में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और अजीत यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। तीनों ने मिलकर 12 गोल किए।
प्रभदीप सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पांच बार गोल करके 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता। कप्तान अनमोल ने चार गोल किए और यादव ने तीन गोल किया। हरपाल और आशु मौर्य ने बाकी दो गोल किए।
भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज बताया। भारतीय टीम बार-बार इंडोनेशियाई सर्कल में घुसी और गोल के मौके बनाए। प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई, जिसके बाद हरपाल ने आठवें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। इंडोनेशिया को भारतीय आक्रमण की रफ्तार और मूवमेंट का सामना करने में मुश्किल हुई। पहला क्वार्टर में भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।