प्रीमियर लीग 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें सीजन की शानदार शुरुआत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आर्सेनल के लिए शुरुआती कुछ मैच सकारात्मक रहे हैं।
आर्सेनल ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। नए सीजन में फैंस की नजरें स्टार मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेस पर टिकी हैं। गुइमारेस को आर्सेनल ने न्यूकैसल यूनाइटेड से खरीदा है। गुइमारेस ने कहा है कि आर्सेनल में शामिल होकर उन्हें अच्छा लग रहा है।
अगले मैच से पहले जियोहॉटस्टार से बात करते हुए ब्रूनो गुइमारेस ने कहा, "आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं। जब मैंने पहली बार मिकेल आर्टेटा से बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित महसूस करने लगा। मुझे अंदर से पता था कि मुझे एक नई चुनौती की जरूरत है, और आर्सेनल सही जगह लगा। क्लब का इतिहास बहुत अच्छा है और विजन भी साफ है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं और टीम को बड़ी चीजें हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।"