मुंबई में जन्मे भारतीय युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी योहान बेंजामिन ने पुर्तगाली क्लब गार्डा एफसी के साथ दो साल का करार किया है। यह करार इंटरनेशनल क्लीयरेंस और वीजा औपचारिकताओं पर निर्भर है।
क्लब द्वारा जारी एक रिलीज में कहा गया, "यह करार योहान के यूरोपियन फुटबॉल सफर में एक अहम कदम है और यह गार्डा एफसी के भारत, एशिया और फुटबॉल में विकसित हो रहे दूसरे देशों की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं के यूरोपियन फुटबॉल में रास्ते बनाने के मकसद से जुड़ा है।"
गार्डा फुटबॉल क्लब के सीईओ जय अग्रवाल ने कहा, "योहान बिल्कुल वैसे ही खिलाड़ी हैं, जैसा हम गार्डा एफसी में चाहते हैं – वह महत्वाकांक्षी, प्रतिबद्ध और सफल होने के लिए भूखे हैं। हम दो साल के लिए उन्हें साइन कर बहुत खुश हैं। यह करार इंटरनेशनल क्लियरेंस और वीजा औपचारिकताओं के अधीन है। हम योहान का गार्डा में स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और उसे क्लब के साथ अपनी पहचान बनाते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है, इससे कई युवा भारतीयों को फुटबॉल में अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी।"