चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने लगाई खिताबी हैट्रिक, सीजन का अपना 7वां टाइटल जीता (चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने लगाई खिताबी हैट्रिक, सीजन का अपना 7वां टाइटल जीता)
वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग ने टोमोका मियाजाकी को 21-17, 21-6 से मात देकर लगातार तीसरे साल चाइना मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इस सीजन उनका 7वां व्यक्तिगत खिताब भी है।
इसी के साथ साउथ कोरिया की एन से यंग 'चाइना मास्टर्स' में खिताबी हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने जापान की मियाजाकी के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 तक पहुंचा दिया।
एन से यंग इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओलंपिक और विश्व चैंपियन इस टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं हारीं और किसी भी प्रतिद्वंद्वी ने एक मैच में उनके खिलाफ 28 से ज्यादा अंक नहीं बनाए।