भारत के किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के विक्टर लाई को हराया। पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी श्रीकांत ने शेन्जेन एरिना में पिछले दो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत के बाद श्रीकांत ने चीन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शुरुआती राउंड में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर 21 ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया। उनका सामना हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा, जिन्होंने राउंड ऑफ 16 में वर्ल्ड नंबर 9 टोमा पोपोव को हराया था।
यह इस सीजन का श्रीकांत का दूसरा क्वार्टर फाइनल है। इससे पहले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जून में यूएस ओपन में रनर-अप रहे थे।