भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को 21-13, 16-21 और 21-18 से हराया।
सात्विक और चिराग ने मैच की शुरुआत अच्छी की थी। हालांकि, डेनमार्क की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच का नतीजा तय करने के लिए खेल तीसरे और निर्णायक गेम तक पहुंचा। सात्विक-चिराग ने आखिरी गेम में संयम बनाए रखा और कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही चाइना मास्टर्स में भारतीय जोड़ी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वह 2019 से हर संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और 2023 व 2025 में उपविजेता रहे हैं।
यह चाइना मास्टर्स में एस्ट्रुप और रासमुसेन के खिलाफ उनकी दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने 2024 के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की इस जोड़ी को हराया था। इससे पहले, चाइना मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में ली चेुक यियू से हारने के बाद खत्म हो गया।