Euro 2024 Qualifiers: Harry Kane overtakes Wayne Rooney to break England's all-time goal record . (Image Source: IANS)
हैरी केन इंग्लैंड के आल टाइम शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। थ्री लॉयंस ने अपने यूरो क्वालिफाइंग अभियान को शानदार शुरूआत देते हुए इटली को 2-1 से हराया।
थ्री लॉयंस के कप्तान ने अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और वायने रूनी का 53 गोलों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने अपनी टीम को1961 के बाद से पहली बार इटली की जमीन पर जीत दिलाई।
केन ने कहा, यह काफी मायने रखता है। बॉल जब नेट से टकराई तो काफी भावनाएं थीं। यह शानदार रात थी। हम इटली में इतने लम्बे समय से नहीं जीते हैं। इसलिए स्कोर करना और मैच जीतना विशेष है।