टोटेनहम हॉटस्पर के नए खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली ने क्लब के प्रशंसकों की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टोटेनहम के फैंस क्लब की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक हैं। टोटेनहम हॉटस्पर (स्पर्स) स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने से पहले टोनाली ने फैंस के समर्थन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि वह उनके सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
स्पर्स इंग्लिश प्रीमियर लीग के दूसरे हफ्ते में न्यूकैसल की मेजबानी करेगा, जो टोनली की पुरानी टीम है। इटैलियन मिडफील्डर टोनली, ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ पहले मैच में स्पर्स की हार का हिस्सा थे, लेकिन अब वह अपने पहले घरेलू मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे हैं और अपने डेब्यू मैच को लेकर उत्सुक हैं।
टोनली ने 'जियोस्टार' से कहा, "मैं नंबर छह के तौर पर खेलता हूं और डिफेंस के साथ काफी खेलता हूं। मैं टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं यहां न्यूकैसल के साथ टोटेनहम के खिलाफ काफी बार खेल चुका हूं। मुझे यहां का माहौल बहुत अच्छा लगा। जब भी मैं यहां आया हूं, स्टेडियम खचाखच भरा रहा है। यह आसान नहीं है क्योंकि स्टेडियम बहुत बड़ा है। फैंस दो मिनट में गेम बदल सकते हैं। अगर फैंस आपके साथ हों, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। मुझे लगता है कि फैंस इस स्टेडियम की सबसे अच्छी चीजों में से एक हैं। मुझे पता है कि यह स्टेडियम दुनिया के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक है।"