French Open: Awesome Alcaraz thrashes Musetti to reach quarterfinals (Image Source: IANS)
French Open: ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), वल्र्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज अगले साल अपने अर्जेंटीना ओपन खिताब का बचाव करेंगे, क्योंकि वह एक और दक्षिण अमेरिकी क्ले-कोर्ट सीजन शुरू करेंगे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह जानकारी दी है।
20 वर्षीय, ब्यूनस आयर्स लॉन टेनिस क्लब में इस साल के फाइनल में ब्रिटेन के कैमरून नॉरी को सीधे सेटों में हराकर सबसे कम उम्र के अर्जेंटीना ओपन विजेता बने।
खेल प्रबंधन समूह टेनियम ने बुधवार को एक बयान में कहा, अल्काराज दक्षिण अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित टूर्ना मेंट के 24वें संस्करण के लिए पहला कन्फर्म हैं, जो अगले साल 10 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।