गंभीर नहीं गावी के घुटने की चोट, मगर बिलबाओ के खिलाफ उतरना संदिग्ध (Image Source: IANS)
बार्सिलोना के मिडफील्डर गावी एथलेटिक क्लब बिलबाओ के खिलाफ गुरुवार को होने वाले ला लीगा मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। घुटने में चोट के कारण उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है, हालांकि मेडिकल टेस्ट में चोट गंभीर नहीं पाई गई।
स्पेनिश खिलाड़ी रविवार को एल्चे के खिलाफ 5-0 की जीत के दौरान हाफटाइम से ठीक पहले दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे।
गावी को पहले भी इसी घुटने में समस्या रही है। ऐसे में इस ताजा चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूसिएट लिगामेंट फटने के कारण वह 2024 के ज्यादातर समय नहीं खेल सके थे और 2025 में उनके घुटने की की-होल सर्जरी हुई थी, जिससे वह और पांच महीने तक बाहर रहे थे।