कार्लोस अल्काराज इस बात से खुश हैं कि चार महीने की चोट के बाद यूएस ओपन में वापसी करते हुए उनके शरीर का रिस्पॉन्स अच्छा है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ एक सेट गंवाते हुए यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है।
कार्लोस अल्काराज ने माना कि उन्हें पता नहीं था कि टूर पर लौटने पर उनका शरीर कितना सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि हर मैच के बाद वह अच्छी तरह से रिकवर हुए हैं।
अल्काराज ने एटीपी के हवाले से कहा, "मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैं हर मैच के बाद बेहतर महसूस कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे मैं पूरे समय कॉम्पिटिशन कर रहा था। इसलिए जिस तरह से मैं महसूस कर रहा हूं और जिस तरह से मैं हर मैच के बाद रिकवर कर रहा हूं, उसने मुझे हैरान कर दिया। मैं बस इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं हर मैच के बाद अपना बेस्ट परफॉर्म कर पा रहा हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं चार सेट खेल रहा हूं या तीन। मैं बस इसके बारे में बहुत खुश हूं।"