आईआईटी मद्रास नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर, तीन टीमों का एक नया इनवेजन स्पोर्ट, फाइबॉल लॉन्च करने वाला है। इस खेल में गति, टीमवर्क और तकनीकी निर्णय क्षमता शामिल है, जिसमें तीन टीमें एक गोल कोर्ट पर एक साथ मुकाबला करती हैं। इस इवेंट में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, फैकल्टी मेंबर और स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
आईआईटी मद्रास के डीन प्रो. सत्यनारायण एन गुम्माडी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अगर आपको याद हो तो पिछले अप्रैल में, हमने ओमेगा बॉल गेम लॉन्च किया था, यह फुटबॉल खेलने का एक अलग तरीका है। उस समय, हमने सोचा कि, तो क्यों न हम इंडिया में एक गेम बनाएं और इसे इंडियन स्पोर्ट्स के लोगों के लिए लॉन्च करें। फिर हमने फाइबॉल नाम के इस गेम के बारे में सोचा। उस गेम में, हमने खास तौर पर बास्केटबॉल को बेस गेम के तौर पर चुना, क्योंकि कई स्कूलों में, सरकारी स्कूलों से लेकर गांव के स्कूलों तक, बास्केटबॉल ज्यादा नहीं खेला जाता, क्योंकि यह कोर्ट के हिसाब से महंगा है। हमने इसी गेम के आधार पर फाइबॉल का निर्माण किया है। 21 खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन टीमें होंगी। हर टीम के लिए एक बास्केट होगा। एक टीम अपने बास्केट का 2 अन्य टीमों से गोल होने से बचाव करेगी।"