इन्फेंटिनो फीफा अध्यक्ष के तौर पर दोबारा चुनाव लड़ेंगे (इन्फेंटिनो फीफा अध्यक्ष के तौर पर दोबारा चुनाव लड़ेंगे)
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो 2027 में गवर्निंग बॉडी के प्रमुख के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए दोबारा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें फीफा प्रतियोगिताओं में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्मों को हिस्सेदारी बेचने की अपनी उस योजना के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
2016 से फीफा अध्यक्ष रहे इन्फेंटिनो के अगले साल मोरक्को में होने वाली फीफा कांग्रेस में चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इस घोषणा से उस अनिश्चितता पर विराम लग गया है कि क्या वह कई फुटबॉल प्रशासकों और संघों के बढ़ते विरोध के बीच एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा ने एक बयान में कहा, "फीफा अध्यक्ष ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह 2027 में दोबारा चुनाव लड़ेंगे। बेशक, कुछ भी नहीं बदला है। इन्फेंटिनो दोबारा चुनाव लड़ेंगे।"