आईएसएल 2026-27 सीजन का होगा 10 अक्टूबर से आगाज, पुराने फॉर्मेट की हुई वापसी (आईएसएल 2026-27 सीजन का होगा 10 अक्टूबर से आगाज, पुराने फॉर्मेट की हुई वापसी)
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 2026-27 सीजन 10 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले साल मई तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट पुराने होम-एंड-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा।
खास बात यह है कि इस सीजन का आयोजन नए क्लब-लीड मॉडल के तहत होगा, जिसमें क्लबों की भूमिका पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगी। इससे लीग को ज्यादा बेहतर तरीके से चलाने और क्लबों को अधिक अधिकार देने की कोशिश की जाएगी।
'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसएल द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि आगामी सीजन में 8 महीनों के दौरान 163 मैच खेले जाएंगे और लीग में फिलहाल 13 टीमें हिस्सा लेंगी।