जोधपुर: खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, युवाओं को प्रेरित किया (जोधपुर: खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, युवाओं को प्रेरित किया)
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को जोधपुर में आयोजित 'खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम' में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और खेल के मैदान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत बनने की यात्रा में खेलों से जुड़ें। युवा खेल के मैदान से जुड़कर विभिन्न खेलों में देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोडियम पर भारत की धमक बढ़े।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ सहित कई महत्वपूर्ण पहल की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।