ज्वाला गुट्टा: 4 साल की उम्र में थामा बैडमिंटन, अश्विनी पोनप्पा के साथ हिट रही जोड़ी (ज्वाला गुट्टा: 4 साल की उम्र में थामा बैडमिंटन, अश्विनी पोनप्पा के साथ हिट रही जोड़ी )
ज्वाला गुट्टा भारत की बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में एक रही हैं। उन्होंने मिश्रित और महिला डबल्स फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि देश के लिए पदक भी जीते हैं।
गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को वर्धा, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी माता चाइनिज मूल की हैं, जबकि पिता भारत के तेलुगू मूल के हैं। भारतीय बैडमिंटन में ग्लैमर गर्ल के रूप में मशहूर रहीं ज्वाला को उनके पिता ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन कोच एस. एम आरिफ से मिलवाया था और कहीं न कहीं वहीं से उनका सफर शुरू हो गया।
गुट्टा के खेल तकनीक पर गौर करें तो उन्हें फ्रंट कोर्ट में खतरनाक माना जाता है। बैक कोर्ट से भी उनका स्मैश जबरदस्त है। वह ड्रॉप भी शानदार तरीके से करती थीं।