लंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में, शिवसंगरी से अगला मुकाबला (लंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में, शिवसंगरी से अगला मुकाबला )
महिला वर्ल्ड नंबर 20 अनाहत सिंह ने गुरुवार को बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 11 नेले गिलिस को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ अनाहत लंदन स्क्वैश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत ने 1,44,000 डॉलर इनामी राशि वाले पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे दौर में आठवीं सीड गिलिस को 13-11, 4-11, 11-8 से हराया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला, जो टूर पर दोनों के बीच पहली भिड़ंत थी।
18 वर्षीय अनाहत सिंह 2021 के बाद पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 8 सीड गिलिस को हराया, जो पिछले साल लंदन क्लासिक के फाइनल में पहुंची थीं।