मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: स्पेन को 1-0 से मात देकर जर्मनी ने जीता चौथा खिताब, स्ट्रुथॉफ मिशेल बने हीरो (मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: स्पेन को 1-0 से मात देकर जर्मनी ने जीता चौथा खिताब, स्ट्रुथॉफ मिशेल बने हीरो)
जर्मनी ने रविवार को बेल्जियम के वावरे में खेले गए 'एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026' के फाइनल में स्पेन को 1-0 से मात देकर अपना चौथा खिताब जीता।
जर्मनी ने साल 2002 में अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद साल 2006 में भी यह टीम विजेता रही। साल 2023 में जर्मनी ने बेल्जियम को मात देकर तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
बेल्फियस हॉकी एरीना में खेला गया पुरुषों का फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसके शुरुआती दो क्वार्टर गोल रहित रहे और फिर तीसरे कार्टर में एकमात्र गोल आया। इस मुकाबले के हीरो स्ट्रुथॉफ मिशेल रहे, जिन्होंने 44वें मुकाबले में मैच जिताऊ गोल किया।