भारत ने यहां पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत पूल ए के अपने पहले मैच में चीनी ताइपे को 18-0 से रौंदने के साथ की।
हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में सूचित किया कि भारत की जीत में अरिजीत सिंह हुंदल (19, 19, 30, 59) ने बुधवार शाम चार गोल किए, जबकि अमनदीप (37, 38, 41) ने हैट्रिक बनाई। कप्तान उत्तम सिंह (10, 59), बोबी सिंह धामी (11, 46) और चंदूरा बोबी पूवन्ना (9, 54) ने 2-2 गोल किए, जबकि आदित्य अर्जुन लालगे (37), शारदा नंद तिवारी (11) ), अंगद बीर सिंह (37), आमिर अली (51) और रावत योगेम्बर (60) ने भी एक-एक गोल किया।
भारत ने मैच की शुरूआत में दबाव बनाया और खुद के लिए एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर अर्जित किया। लेकिन शारदा नंद तिवारी की फ्लिक का चीनी ताइपे ने बचाव किया। कप्तान उत्तम सिंह (10) ने विपक्ष के प्रतिरोध को तोड़ा और भारत के लिए पहला गोल किया, और कुछ सेकंड बाद, बॉबी सिंह धामी (11) ने एक शक्तिशाली स्ट्राइक के साथ भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। शारदा नंद तिवारी (11) ने पेनल्टी कार्नर से भारत के लिए तीसरा गोल किया जिससे भारत ने पहला क्वार्टर 3-0 की बढ़त के साथ समाप्त किया।