Neeraj Chopra wins Doha Diamond League 2023 with world-leading effort of 88.67m (Image Source: Google)
टोक्यो 2020 ओलम्पिक के भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सत्र की शानदार शुरूआत करते हुए यहां कतर स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अपने पहले प्रयास में 88.67 मीटर की शानदार थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग 2023 जीत ली।
अपनी विस्फोटक शुरूआत के लिए माने जाने वाले चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 89.94 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब पहुंचने में सफलता पायी।
चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच, जिन्होंने टोक्यो में रजत पदक जीता था, ने अपने दूसरे प्रयास में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.63 मीटर का प्रदर्शन किया।