PHL 2023: महाराष्ट्र आयरनमैन पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रीमियर हैंडबॉल लीग में लगातार पांच मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। यह टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। मुख्य कोच सुनील गहलावत अपने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन से वास्तव में प्रभावित हैं और उनकी जमकर प्रशंसा की है।
कोच गहलावत ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सही सुविधाओं के बीच गमबॉल (अंतर्राष्ट्रीय इवेंट्स में इस्तेमाल होने वाला एक प्रकार का हैंडबॉल) के साथ ट्रेनिंग करने खिलाड़ियों के परफार्मेंस पर सकारात्मक असर पड़ा है।
सुनील गहलावत ने कहा, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले हमारा कैंप हमारे लिए काफी अहम था। महाराष्ट्र आयरनमैन में हमारे पास जिस तरह की सुविधाएं हैं, हमारे खिलाड़ी आमतौर पर ऐसी सुविधाओं के बीच गमबॉल के साथ ट्रेनिंग नहीं लेते हैं। खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग के दौरान अपना सब कुछ झोंक दिया और इसने टूर्नामेंट से पहले लय में आने में उनकी मदद की।