पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, फिलीपींस को हराकर बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह (पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, फिलीपींस को हराकर बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह)
वियतनाम के दा नांग में चल रहे पिकलबॉल वर्ल्ड कप के टीम इवेंट के दूसरे दिन भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में भारतीय टीम ने फिलीपींस को हराया।
फिलीपींस के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मुकाबला मुश्किल होने की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय टीम ने 4-1 के स्कोर से मैच जीत लिया। पर्ल और मिहिका की महिला डबल्स जोड़ी ने एक बार फिर भारत को पहला पॉइंट दिलाया, जबकि पुरुष डबल्स जोड़ी दूसरे टाई में कड़े मुकाबले के बाद 19-21 से हार गई।
अगले दो मिक्स्ड डबल्स मैच भारत के पक्ष में रहे, जिससे उन्हें 3-1 की बढ़त मिली। आलिया इब्राहिम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 21-12 से हराकर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।