13 सितंबर : वो ऐतिहासिक दिन, जब विश्वनाथन आनंद ने जीता पहला फिडे शतरंज विश्व कप (Image Source: IANS)
भारतीय खेल जगत के लिए '13 सितंबर' का दिन बेहद खास है। साल 2000 में इसी दिन भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था।
चीन के शेनयांग में फिडे विश्व कप 2000 का आयोजन किया गया। यह 24 खिलाड़ियों का टूर्नामेंट था। 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें आनंद ने स्पेन के अलेक्सी शिरोव को शिकस्त देते हुए इतिहास रच दिया।
विश्वनाथन आनंद ने फाइनल में अलेक्सी शिरोव को हराकर खिताब और 50,000 डॉलर का नकद पुरस्कार जीता।