जिला खेल पदाधिकारी राम स्वरुप शर्मा ने कहा है कि कॉपर पाइप चोरी होने के बाद वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल का एसी काम नहीं कर रहा है। फिलहाल हमने एग्जॉस्ट और फैन लगाए हुए हैं। मुख्यालय से एसी लगाने संबंधी अनुमति मांगी गई है। आदेश मिलते ही एसी लगवा दिया जाएगा।
राम स्वरुप शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जिम्नास्टिक हॉल के एसी खराब हुए थे। इसके बारे में बताया गया था। हमने तुरंत इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय में पत्र लिखा। पत्र में एसी के रिपेयर की अनुमति मांगी गई थी। इस बीच हमने एग्जॉस्ट और फैन लगवा दिए थे, ताकि बच्चों को खेलते समय दिक्कत न आए। एग्जॉस्ट और फैन जब नहीं लगे हुए थे, तब ज्यादा गर्मी होती थी। अब पहले के मुकाबले 60 से 70 प्रतिशत तक कम गर्मी लगती है। यह बात मुझे बच्चों और कोचों द्वारा बताई गई है। हमें जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, हम एसी जरूर लगवाएंगे।"