इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने सान्या में हुए छठे एशियन बीच गेम्स में ब्रिंजोलैमाइड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह चौधरी पर एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। आईटीए ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
बृजेंद्र चौधरी का यूरिन सैंपल 27 अप्रैल 2026 को एशियन बीच गेम्स के दौरान कॉम्पिटिशन के समय डोपिंग कंट्रोल के लिए लिया गया था। सैंपल में ब्रिंजोलैमाइड के लिए 'एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग' (नकारात्मक परिणाम) मिली, जो वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) की लिस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ है।
ब्रिंजोलैमाइड को वाडा की प्रतिबंधित लिस्ट में एक 'स्पेसिफाइड सब्सटेंस' (खास पदार्थ) के तौर पर वर्गीकृत किया गया है और यह डाइयूरेटिक्स और मास्किंग एजेंट की एस5 कैटेगरी में आता है। यह प्रतियोगिता के दौरान और उसके बाहर, दोनों समय प्रतिबंधित है।