सऊदी अरब पर हालिया हमलों के बाद एएफसी एशियन कप दिसंबर 2027 तक स्थगित (सऊदी अरब पर हालिया हमलों के बाद एएफसी एशियन कप दिसंबर 2027 तक स्थगित)
सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन (एसएफएफ) और एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने मंगलवार को बताया कि एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 को स्थगित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में हुए हालिया हमलों के कारण 'लॉजिस्टिक्स से जुड़ी बड़ी मुश्किलें और यात्रा में रुकावटें' पैदा हो गई थीं।
पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 जनवरी से 5 फरवरी 2027 के बीच होने वाला था, लेकिन अब यह 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 के बीच आयोजित होगा। यह फैसला एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 की लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमिटी और सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन के साथ लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
यह फैसला एएफसी और लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमिटी द्वारा टूर्नामेंट के वेन्यू (स्थानों) और शेड्यूल की घोषणा करने के एक हफ्ते बाद आया है।