आखिर क्यों विंबलडन में खेलना सबसे मुश्किल है? समझिए ग्रास कोर्ट का विज्ञान (Image Source: IANS)
'विंबलडन' विश्व का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है। घास पर खेले जाने वाले इस इकलौते ग्रैंड स्लैम की शुरुआत साल 1877 में हुई थी।
यूं तो, फ्रेंच ओपन के अलावा अन्य सभी ग्रैंड स्लैम इवेंट्स को घास पर खेला जा चुका है, लेकिन बाद में इन्हें ग्रीन क्ले, हार्ड कोर्ट और क्ले कोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया।
विंबलडन में 100 प्रतिशत ऐसी घास (बारहमासी राईग्रास) लगाई जाती है, जो हमेशा हरी रहती है। साल 2001 से पहले इस टूर्नामेंट में 70 प्रतिशत राईग्रास और 30 प्रतिशत रेड फेस्क्यू घास का मिश्रण होता था, लेकिन बाद में इसे शत प्रतिशत राईग्रास कर दिया गया। यह ऐसी दुर्लभ सतहों में से एक है, जिस पर कई खिलाड़ी अपने पूरे जीवनकाल में कभी कदम ही नहीं रख सके हैं।