उत्तर प्रदेश के झांसी में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित 'श्री सीताराम गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया मल्लखम्भ चैंपियनशिप 2026' में गुजरात के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। प्रतियोगिता में वडोदरा की दीया रावल ने अंडर-16 गर्ल्स कैटेगरी में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते, वहीं मल्लखम्भ अंडर-18 बॉयज कैटेगरी में देवव्रत पंड्या ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
शानदार प्रदर्शन के बाद दीया ने बताया, "मैंने झांसी मल्लखम्भ प्रतियोगिता में अंडर-16 कैटेगरी में भाग लिया था। मैंने टीम चैंपियनशिप में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।" वहीं, देवव्रत पंड्या ने बताया, "मैं झांसी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने गया था, जिसमें हमारी टीम ने गोल्ड मेडल जीता और व्यक्तिगत स्पर्धा में मैंने सिल्वर मेडल हासिल किया है।"
गुजरात स्टेट मल्लखम्भ एसोसिएशन के सचिव राहुल चोकसी ने कहा, "बच्चों का चयन होने के बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें इसके लिए उन्हें अधिक से अधिक अभ्यास का समय दिया गया। एसोसिएशन की ओर से हमने उन्हें अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग दी और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया ताकि ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकें।"