आंध्र ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के दूसरे राउंड के बाद, खलिन जोशी ने लगातार दूसरा तीन-अंडर 68 का स्कोर बनाकर 6-अंडर 136 के कुल स्कोर के साथ बढ़त बना ली है। 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि वाली यह चैंपियनशिप विशाखापत्तनम के ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब में खेली जा रही है।
बेंगलुरु के रहने वाले 33 वर्षीय पूर्व एशियन टूर विजेता खलिन जोशी ने बुधवार को पहले दिन के लीडर ध्रुव शेओरान से एक शॉट आगे हैं। ध्रुव ने एक-अंडर 70 का स्कोर किया और 5-अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर 14 बार के विजेता चिक्कारंगप्पा एस. ने भी 70 का स्कोर किया और 4-अंडर 138 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खलिन जोशी (68-68) ने 'टी' से लेकर 'ग्रीन' तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और बढ़त हासिल की। खलिन ने चार बर्डी और आखिरी होल पर एक बोगी बनाई।