Andy Murray wins Nottingham Open for back-to-back challenger titles. (Image Source: IANS)
Andy Murray: पूर्व विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने यहां नॉटिंघम ओपन में फ्रांस के आर्थर काजाक्स को 6-4, 6-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
मरे ने रविवार को चैलेंजर 125 इवेंट में एक घंटे, 46 मिनट में जीत हासिल की।
मरे के लिए यह लगातार दूसरा चैलेंजर खिताब था। उन्होंने एक हफ्ते पहले सर्बिटन ट्रॉफी भी जीती थी। अपनी जीत के साथ मरे, मैक्स परसेल और माटेयो अर्नाल्डी के साथ 2023 में इस स्तर पर तीन खिताब वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए।