पॉल पोग्बा के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकता है एएस मोनाको क्लब: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा को चोट के कारण बड़ा झटका लग सकता है। लीग 1 क्लब एएस मोनाको पोग्बा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने पर विचार कर रहा है।
पोग्बा पिछले साल फ्री ट्रांसफर पर एएस मोनाको से जुड़े थे। इससे पहले जुवेंटस के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और उन पर डोपिंग के कारण 18 महीने का बैन लगा था। 32 वर्षीय फ्रांस के मिडफील्डर ने दो साल का करार किया था, जो आने वाले सीजन के अंत तक चलना था।
मोनाको में पोग्बा का पहला सीजन चोट के कारण बाधित रहा था, लेकिन उम्मीद थी कि इस सीजन में फ्रांस का यह खिलाड़ी नियमित रूप से खेलेगा।हालांकि, 'बीसीसी' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें जल्दी रिलीज करने के बारे में बातचीत चल रही है और उन पर फैसला जल्द ही होने की उम्मीद जताई जा रही है।