एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय लड़कों ने एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान में जारी इस इवेंट में 6 लड़कों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि 7 मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
33 किलोग्राम वर्ग में, यश कुमार ने यूएई के कियान इकबाल के खिलाफ 5:0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। 37 किलोग्राम वर्ग में, सास्था वसंत अशोक कुमार ने किर्गिस्तान के अजिरेताली संझारबेकोव के खिलाफ दूसरे राउंड में रेफरी डिसीजन से निर्णायक जीत हासिल की।
43 किलोग्राम वर्ग में, समीर बोहरा ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उज्बेकिस्तान के अदिजबेक इलखोमबेकोव को 4:1 के स्कोर से हराया। 52 किलोग्राम वर्ग में, सुदर्शन वासुदेव चंदक ने पहले राउंड में ही ईरान के अमीरमहदी शाद पर आरएससी से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की।