एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन (Image Source: IANS)
भारतीय युवा मुक्केबाजों ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ अपना अभियान जारी रखा है।
अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में, यश यादव (50 किलोग्राम) ने तुर्कमेनिस्तान के सुलेमान अहमदोव पर 5:0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि करुणा अल्बर्टसन कोम (60 किलोग्राम) ने ताजिकिस्तान के अली नजरॉव के खिलाफ 4:1 से जीत हासिल करते हुए सभी को प्रभावित किया।
गोपाल रामेश्वर गणेशे (52 किलोग्राम) का मुकाबला काफी चुनतीपूर्ण रहा, लेकिन वे ताजिकिस्तान के नजरॉव दामिर से 2:3 के मामूली अंतर से हार गए। प्रशांत मिश्रा (57 किलोग्राम) का सामना चीन के तांगजी लियू जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी से हुआ, जिसमें 0:5 से हार का सामना करना पड़ा।