एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से रौंदा, जापान और मलेशिया ने जीते मुकाबले (एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से रौंदा, जापान और मलेशिया ने जीते मुकाबले)
ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम गुरुवार को 3 रोमांचक और जोरदार मुकाबलों का गवाह बना, जहां एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत, जापान और मलेशिया ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
भारत और चीन के बीच हुए बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले में, भारतीय टीम ने चीन को 5-2 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक का प्रदर्शन करते हुए 27वें और 31वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए 2 गोल किए। सुखजीत सिंह ने 12वें और 34वें मिनट में 2 फील्ड गोल दागे। जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया।
दूसरी तरफ, चीनी खेमे से पेंग यांग ने 26वें मिनट में और चोंगकोंग चेन ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किए।