एशियन कप क्वालिफायर्स: भारत ने हांगकांग को 2-1 हराया (Image Source: IANS)
Also Read: LIVE Cricket Score
डेब्यू कर रहे रयान विलियम्स ने मैच की शुरुआत में गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ में लेफ्ट-बैक आकाश मिश्रा ने टीम की बढ़त मजबूत की। इन गोलों की बदौलत 'ब्लू टाइगर्स' ने क्वालीफाइंग अभियान की अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने इस अभियान को 5 अंकों के साथ खत्म किया। इस दौरान टीम ने 1 मैच जीता, 2 ड्रॉ रहे और 3 में हार का सामना करना पड़ा। सिंगापुर 14 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और उसने एशियन कप के लिए क्वालिफाई कर लिया।