एशियन गेम्स: स्क्वैश के लिए ड्रॉ जारी, डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड (एशियन गेम्स: स्क्वैश के लिए ड्रॉ जारी, डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड)
20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होगा, जिसके लिए स्क्वैश में सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम स्क्वैश इवेंट्स के लिए ड्रॉ और सीडिंग की घोषणा कर दी गई है। इसमें भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड है, जबकि महिला टीम को तीसरी सीडिंग मिली है।
एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश इवेंट्स नागोया किंजो-फुटो एरिना में होंगे। सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स इवेंट्स 23 से 27 सितंबर तक और टीम इवेंट्स 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे।
भारतीय पुरुष टीम में अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलवन सेंथिलकुमार और सूरज चंद शामिल हैं, जिन्हें कोरिया और चीन के साथ 'पूल-ए' में रखा गया है। वहीं, महिला टीम में अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज शामिल हैं, जिन्हें जापान, चीन और ईरान के साथ 'पूल-सी' में रखा गया है।