एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता ब्रॉन्ज (एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता ब्रॉन्ज)
एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करते हुए एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की टीम ने मिलकर इस दौड़ को पूरा करने में 41.06 सेकंड का समय लिया।
चीन ने 40.78 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता, जबकि थाईलैंड 40.87 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने 41.06 सेकंड में रेस पूरी की, जो चैंपियन से 0.28 सेकंड पीछे था।
भारतीय टीम ने इस सीजन का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके साथ गैबोरोन में वर्ल्ड रिले 2026 के दौरान राहुल कुमार, नित्या गांधे, अनिमेष और स्नेहा द्वारा बनाए गए 41.35 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड में सुधार किया।