भारत के हृधान शाह ने 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-17 प्री-क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को मलेशिया के टॉप सीड मुहम्मद हैकल हाजिम बिन सयारुद्दीन को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से मात दी।
गुरुवार को चीन के पान्झिहुआ में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-17 क्वार्टरफाइनल में हृधान के साथ उनके हमवतन लोकेश सुब्रमणि और शिवेन अग्रवाल भी पहुंच गए हैं। अब अगले मैच में हृधान का मुकाबला लोकेश से होगा। इस बीच, आर्यवीर दीवान, गुरवीर सिंह और युशा नफीस ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
अलग-अलग वर्गों के अंतिम-8 में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी: लड़कों के अंडर-13 वर्ग में अभ्युदय अरोड़ा, धैर्य गोगिया और अमर्य बजाज। लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में आलिया कंकारिया, शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन। लड़कों के अंडर-15 वर्ग में श्रेष्ठ अय्यर और ध्रुव बोपाना। लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में आद्या बुधिया। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में अनिका दुबे। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में उन्नति त्रिपाठी।