एशियन पैरा गेम्स 2026: रिले टॉर्च और मेडल का अनावरण, 100 दिन का काउंटडाउन शुरू (Image Source: IANS)
आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स के काउंटडाउन ने एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। आयोजन समिति (एआईएनएजीओसी) ने खेलों के आधिकारिक '100 डेज टू गो' समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में एशिया के सबसे बड़े पैरा स्पोर्ट्स इवेंट से पहले गेम्स टॉर्च, मेडल, टॉर्च रिले यूनिफॉर्म और यादगार तोहफों का अनावरण किया गया।
इस जश्न में सरकारी प्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, पैरालंपिक मूवमेंट के सदस्य और आम लोग शामिल हुए। इससे आइची और नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के लिए बढ़ते उत्साह का पता चला।
अध्यक्ष माजिद राशिद की अगुवाई में एशियन पैरालंपिक कमेटी (एपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने एआईएनएजीओसी, आइची प्रान्त, नागोया शहर और अन्य अहम स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधियों के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया।