एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड (एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड )
तीन बार के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज यादव ने मंगलवार को अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की।
सत्यनारायण ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "नीरज ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है।"
उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया था। उन्होंने 2016 में फाजा ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस एफ55 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।