एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग: तीसरे दिन मीतेई, आदित्य और सिकंदर का शानदार प्रदर्शन (Image Source: IANS)
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जारी एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन अंडर-19 कैटेगरी में अंबेडकर मीतेई (50 किग्रा) ने पुरुषों के वर्ग में दमदार जीत हासिल की। मीतेई ने चीनी ताइपे के ची-यू शियाओ के खिलाफ पहले ही राउंड में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की।
लड़कों के वर्ग में, आदित्य (55 किग्रा) ने किर्गिस्तान के डेनियल ताशतानबेकोव के खिलाफ 5:0 से आसान जीत हासिल की, जबकि सिकंदर (60 किग्रा) ने कोरिया के ताइमिन यांग के विरुद्ध मुकाबला 5:0 से जीता।
भारत की जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए, देवेंद्र चौधरी (75 किग्रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चीनी ताइपे के सुंग-लिन त्साई को दूसरे राउंड में आरएससी के जरिए हराया।