एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स: भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड (Image Source: IANS)
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन गुरुवार को भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय खेमे में आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले शामिल थे।
देश के लिए प्रतियोगिता का पहला दिन अच्छा रहा, क्योंकि चीन के ओर्डोस शहर में भारतीय एथलीट्स ने पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़, पुरुषों की डिस्कस थ्रो और महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में मेडल जीते।
पहले दिन भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीत रही। इस टीम ने 3:18.64 सेकंड का समय लेकर जीत हासिल की। भारत ने चीन (3:18.74) और फिलीपींस (3:25.28 सेकंड) को पछाड़ा, जो क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।