एथलेटिक्स: देश के टॉप धावक वर्ल्ड रिलेज के लिए क्वालिफाई करने को तैयार (Image Source: IANS)
चंडीगढ़ में शनिवार को होने वाले इंटरनेशनल इनविटेशन रिले कॉम्पिटिशन के पहले संस्करण में देश के शीर्ष धावक हिस्सा लेंगे। ये धावक बोत्सवाना में होने वाले विश्व एथलेटिक्स रिलेज गैबोरोन के लिए क्वालीफाई करने की तैयारी में जुटे हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 मार्च को होने वाली यह प्रतियोगिता, नेशनल रिले टीमों के लिए 2 और 3 मई को अफ्रीकी धरती पर होने वाले ग्लोबल रिलेज के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका होगा।
मुख्य एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि नेशनल रिले टीमों के सदस्य अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और गैबोरोन में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स रिलेज में जगह बनाने की राह पर बने रहेंगे।"