एटलेटिको मैड्रिड ने पेरिस सेंट-जर्मेन से ली कांग-इन को साइन किया (Image Source: IANS)
स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को साउथ कोरिया के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर ली कांग-इन के साथ अनुबंध की आधिकारिक घोषणा कर दी। ली कांग-इन फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से एटलेटिको मैड्रिड में शामिल हुए हैं।
एटलेटिको ने इस गर्मी में अब तीन खिलाड़ियों को साइन किया है, जिसमें स्पेन के लेफ्ट-बैक एलेक्स ग्रिमाल्डो और डेनमार्क के मिडफील्डर मोर्टन हुल्मंड शामिल हैं।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय खिलाड़ी ने जून 2031 के अंत तक एटलेटिको के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह करीब 40 मिलियन यूरो (करीब 45.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कीमत पर 'ला लीगा' में वापसी कर रहे हैं।