ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन: सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 में बुधवार को स्टार शटलर पीवी सिंधु और युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने ओलंपिक बुलेवार्ड वेन्यू पर पेरू की इनेस कैस्टिलो को सीधे गेम में 21-13, 21-11 से हराया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और आधे घंटे से कुछ ज्यादा समय में मुकाबला खत्म कर दिया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला हमवतन इशरानी बरुआ से होगा। वर्ल्ड नंबर 39 इशरानी ने चीन की हान कियानक्सी के खिलाफ 22-20, 10-21, 21-14 से जीत दर्ज करने के साथ अगले दौर में जगह बनाई है।