Lucknow: Badminton players Dhruv Kapila and Tanisha Crasto compete in a mixed doubles match of the S (Image Source: IANS)
Syed Modi International Badminton Championship: बैडमिंटन एक ऐसा रोमांचक खेल है, जिसमें खिलाड़ी की गति, फुर्ती और सटीकता दर्शकों का उत्साह बढ़ाती है। आज यह खेल बहुत लोकप्रिय है और ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ चुका है।
भले ही बैडमिंटन का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा है, लेकिन इसका आधुनिक रूप भारत के 'पूना' खेल से विकसित हुआ। ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों ने भारत के पुणे शहर में इस खेल को शुरू किया था। यही वजह रही कि इसे 'पूना' नाम दिया गया।
1873 में अंग्रेज सैनिक इस खेल को अपने देश ले गए। 'ड्यूक ऑफ ब्यूफोर्ट' ने ब्रिटेन में इस खेल का एक संस्करण पेश किया। ड्यूक ऑफ ब्यूफोर्ट का निवास ग्लूस्टरशायर में स्थित 'बैडमिंटन हाउस' था। ऐसे में उन्होंने इस खेल को अपने घर के नाम पर 'बैडमिंटन' नाम दिया।