बाओजी चीन मास्टर्स: पहले दिन मेराबा और सुवीर आगे बढ़े, ध्रुव ने निराश किया (Image Source: IANS)
बाओजी चीन मास्टर्स 2026 में मंगलवार को भारत के मैसनम लुवांग मेराबा और तुषार सुवीर ने जीत के साथ शुरुआत की, जबकि ध्रुव नेगी जल्दी बाहर हो गए। 1,20,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 100 इवेंट की शुरुआत मंगलवार से बाओजी सिटी जिमनेजियम में हुई।
मैसनम लुवांग मेराबा ने मलेशिया के इरफान मजीद हाजीबेगी को 21-14, 21-14 से मात दी। राउंड ऑफ 16 में मेराबा बुधवार को चीनी ताइपे के हुआंग पिंग-हसियन से खेलेंगे।
तुषार सुवीर ने चीनी ताइपे के चांग हान-साई को 21-17, 21-9 से हराया। अब उनका मुकाबला इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त रिची दुता रिचर्डो से होगा। ध्रुव कोर्ट पर उतरने वाले तीसरे भारतीय रहे, जिन्हें एकतरफा मुकाबले में चीन के सुन चाओं के हाथों 13-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।